Monday, July 18, 2022

तेनालीराम की कहानियाँ





तेनालीराम एक कुशाग्र व्यक्ति थे और उनकी कहानियों बच्चो में एक मुस्कराहट ला देती हैं । तेनालीराम की कहानियों अपने-आप में बहुत ही रुचिकर हैं। इससे बच्चों में समस्या समाधान करने  के कौशल का विकास होता है। तेनालीराम के सामने कई चुनौतियां आईं, पर उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने हर समय अपने दिमाग को काम में लगाया और समस्या का हल ढूँढ़ने की कोशिश की। एक साधारण परिवार से होते हुए भी राजदरबार में अपने कौशल का लोहा मनवाया। उनकी कहानियां आज भी वैसे ही प्रसिद्ध हैं, जैसा कि उनके समय में थीं।

तेनालीराम की कहानियों की कई पुस्तकें बाज़ार में उपलब्ध हैं, लेकिन अपने अनुभव से मैंने यह पाया है कि जब बच्चे ये पुस्तकें पढ़ते हैं, तो उनमें कई कठिन शब्द होते हैं और कई बार कहानियाँ बच्चों के स्तर की भी नहीं होतीं,  इसलिए बच्चे चाहते हुए भी उन किताबों को हाथ नहीं लगाते।

मैंने इन कहानियों को बिल्कुल ही आसान शब्दों में लिखने की कोशिश की है। ये चुनी हुई कहानियाँ हैं।

इन ऑडियो को अहिंदी भाषी क्षेत्र के लोग भी आसानी से पढ़ एवं समझ पाएँगे और इसका लाभ उठा पाएँगे। आशा है बच्चों को यह संग्रह पसंद आएगा।

उषा छाबड़ा  

Listen to Tenaliram audio stories here






Sunday, July 10, 2022

 

सफ़र में कुछ नए प्रयोग 

नमस्कार

मैं लगभग 25 वर्षों से अध्यापन कार्य से जुड़ी हुई हूँ। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रोहिणी में चौबीस वर्षों तक हिंदी शिक्षण के साथ-साथ मैंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अन्य कई प्रयास किए। नाटक, नुक्कड़- नाटक, कहानियाँ मेरी कक्षा शिक्षण के अभिन्न अंग हुआ करते थे। पुस्तकालय से पुस्तकें लाना एवं उनमें से बच्चे को कहानियाँ सुनाना मुझे बहुत प्रिय था।

अपने शिक्षण के दौरान ही मैंने बच्चों के लिए पाठ्यपुस्तकों की तीन शृंखलाएँ लिखीं जो कि भारत के विभिन्न स्कूलों में आज भी लगी हुई हैं 

इसके अलावा मैंने बच्चों के लिए कुछ गीत लिखे जिन्हें संगीत के माध्यम से ऑडियोबुक में तब्दील किया गया।  मेरी कहानियाँ भी कई पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई और आज भी बच्चों के लिए कहानियाँ लिखती हूँ ।

आज मैं देश-विदेश के बच्चों को ऑनलाइन हिंदी पढ़ा रही हूँ, साथ-ही-साथ पॉडकास्ट भी बना रही हूँ ।

मैं एक प्रोफेशनल स्टोरी टेलर हूँ और कहानियों के माध्यम से अपने देश की परंपरा, संस्कृति आदि को बड़े पटल पर बच्चों और बड़ों से साझा करती हूँ।

पिछले एक-डेढ़ वर्षों में मैंने अपने you tube  चैनल पर भी बहुत कार्य किया।

अपने सभी कार्यों को मैं आपके समक्ष लिंक द्वारा प्रस्तुत कर रही हूँ।  कृपया इन लिंक पर जाएँ और अधिक से अधिक लोगों से साझा करें।

Podcast - Usha Ma'am ki Potli (14 episodes and continuing)

https://open.spotify.com/show/4eUKolDSuCwe4Y7EciNc4A?si=5--2ii4xRyC1uUP-+8KwnEw&amp%3Butm_source=copy-link&amp%3Bnd=1&nd=1

 

Podcast – Naya Dost ( Hindi story)

https://open.spotify.com/episode/6FCmhIQzYpXBVdRW1Y4xxg?si=61b652e9b8a44528&fbclid=IwAR01NTQc6P1dJKxqTh0pv8XlDbx5NKBvk77UOIe3I_Da6rdRfOauoiGSkWQ&nd=1

 

Podcast- Taak Dhina Dhin (15 Hindi songs for children)

https://open.spotify.com/album/3JPF3dz67gM5j0ITzF0rcm?si=OBkMZErqTi2NNSlfu1OYrg&utm_source=whatsapp&nd=1

 

You Tube channel-

A . ( Making a Difference - A resource for teachers- Best practices shared by creative teachers of different subjects)

https://www.youtube.com/playlist?list=PLog6NWbcO-gH-5OJnfkHXQYm-yDlMsKy4

 

B. Guftagu –( A talk-show with passionate people who are pursuing offbeat careers)

https://www.youtube.com/playlist?list=PLog6NWbcO-gFFE1wDVzjOnyn0mWLdsjQV

 

C. Grammar- ( Hindi Grammar videos - Concepts explained in a very simple way)

https://www.youtube.com/playlist?list=PLog6NWbcO-gGnIQlKfVBIpk_u1NIFiQ4i

D. Stories

https://www.youtube.com/playlist?list=PLog6NWbcO-gHj2D16VQ0Y8iYmmuqkqiq-

आशा है आप इन संसाधनों का भरपूर उपयोग करेंगे एवं अन्य लोगों से भी साझा करेंगे।

धन्यवाद

उषा छाबड़ा

www.ushachhabra.com

https://www.youtube.com/channel/UC6pf777vk_qQ7iU6qqzGWWA